विद्या बालन का खुलासा:’द डर्टी पिक्चर’ देखने के बाद पापा ने बजाई थी उनके लिए ताली,
March 8, 2021
IT रेड पर तापसी पन्नू के मन की बात:एक्ट्रेस ने कहा- पिछले कुछ सालों ने यह बता दिया है
March 8, 2021

ट्रोलर्स के निशाने पर रुबीना:पैपराजी को इग्नोर करने पर रुबीना दिलैक हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले-‘बिग बॉस-14’

ट्रोलर्स के निशाने पर रुबीना:पैपराजी को इग्नोर करने पर रुबीना दिलैक हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले-‘बिग बॉस-14’ की ट्रॉफी जीतने के बाद घमंड आ गया हैकुछ दिन पहले ही खत्म हुए ‘बिग बॉस-14’ की ट्रॉफी जीतने वाली रुबीना दिलैक ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इसका कारण रुबीना का एटीट्यूड है। दरअसल, रुबीना हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को इग्नोर कर दिया था। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद उनके इस बिहेवियर पर अब लोग उन्हें खूब खरीखोटी सुना रहे हैं। कई लोगों ने यह भी कहा है कि ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी जीतने के बाद उन्हें घमंड आ गया है।किधर लेकर जाएगी इतना एटीट्यूड
वायरल वीडियो में रुबीना दिलैक से पैपराजी सवाल पुछते दिखाई दे रहे हैं। पैपराजी के सवाल पर रुबीना कोई जवाब नहीं देती हैं और बाय कर एयरपोर्ट के अंदर चले जाती हैं। इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ” ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना को घमंड आ गया है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसे सेलेब्स भी होते हैं, ऐसे लोगों के पीछे क्यों भागते हो आप लोग? दफा करो ऐसे घमंडी और एटीट्यूड वालों को। रुबीना ट्रॉफी जीतना डिजर्व नहीं करती है।” एक यूजर ने लिखा, “किधर लेकर जाएगी इतना एटीट्यूड।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *