

437 पॉइंट चढ़कर 50,734 पर पहुंचा सेंसेक्स, SBI और एक्सिस बैंक के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की बढ़तशेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त है। BSE सेंसेक्स 437 अंकों की बढ़त के साथ 50,734.40 पर कारोबार कर रहा है। ओवरऑल मार्केट की तेजी को मेटल, IT और बैंकिंग शेयर लीड कर रहे हैं। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर SBI और एक्सिस बैंक हैं, जिनमें 2-2% से ज्यादा की बढ़त है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 142 अंक ऊपर 15,061.50 पर कारोबार कर रहा है।
BSE पर 2,854 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,793 शेयर बढ़त और 894 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें 274 शेयर एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 250 शेयरों में अपर सर्किट लगा है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 208.80 लाख करोड़ रुपए हो गया है।फरवरी में सर्विस PMI लगातार पांचवें महीने बढ़ा
लगातार पांच महीनों की बढ़त के साथ सर्विस पर्चेंजिंग मैनेजर इंडेक्स (PMI) फरवरी में 55.3 पर पहुंचा, यह जनवरी में 52.8 रहा था। जबकि पिछले साल फरवरी के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। फरवरी 2020 में PMI 57.5 रहा था।
दुनियाभर के बाजारों में बढ़त
अमेरिकी बाजार भले ही कल गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन दुनियाभर के अन्य शेयर बाजारों में खरीदारी है। जापान का निक्केई इंडेक्स 118 अंक चढ़कर 29,527 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स और चीन का शंघाई कंपोजिट 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स में भी बढ़त है। इससे पहले यूरोप के बाजार भी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे।
US शेयर मार्केट में बिकवाली
अमेरिकी बाजारों में नैस्डैक इंडेक्स सबसे ज्यादा 230 अंक यानी 1.69% फिसलकर 13,358 पर बंद हुआ था। इसी तरह डाओ जोंस इंडेक्स 143 अंक और S&P 500 इंडेक्स 31.53 अंक नीचे बंद हुए थे। बाजार की गिरावट में एपल और टेस्ला के शेयर सबसे आगे रहे, जबकि मैटेरियल स्टॉक्स नए राहत पैकेज की उम्मीद ऊपर बंद हुए थे।
भारी विदेशी निवेश के चलते कल बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
मंगलवार को BSE सेंसेक्स 447.05 अंकों की बढ़त के साथ 50,296.89 पर और निफ्टी 157.55 अंक ऊपर 14,919.10 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 2,223.16 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 854.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।