

इंटरनेट डेटा प्लान का विश्लेषण:सबसे सस्ता इंटरनेट भारत में, 1 जीबी डेटा का खर्च 7 रुपए, पाक में 7 गुना महंगादुनिया के 228 देशों में 5,554 इंटरनेट डेटा प्लान का विश्लेषण
दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा भारत में है, जबकि सबसे महंगा डेटा अफ्रीकी देश सेंट हेलेना में है। भारत में 1 जीबी डेटा के लिए औसतन 7 रुपए चुकाने पड़ते हैं, जबकि सेंट हेलेना में यह खर्च 38,000 रुपए है । पाकिस्तान में यह भारत से 7 गुना महंगा है।कोरोना के दौरान वर्क फ्रॉम होम बढ़ने से 85 में से 49 देशों में मोबाइल इंटरनेट की स्पीड धीमी हुई है।
वर्क फ्रॉम होम की वजह से 44 देशों में ब्रॉडबैंड की स्पीड में गिरावट दर्ज की गई।