फेक TRP केस:दो महीने से जेल में बंद BARC के पूर्व CEO पार्थो दासगुप्ता को जमानत मिली,
March 3, 2021
अमजेन इंडिया ने बिना शर्त माफी मांगी, सीरिज में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का लगा था
March 3, 2021

अजय देवगन की कार रोकने वाले राजदीप सिंह को मिली जमानत, 15 मिनट तक एक्टर को जाने नहीं दिया

विवाद:अजय देवगन की कार रोकने वाले राजदीप सिंह को मिली जमानत, 15 मिनट तक एक्टर को फिल्म सिटी में जाने नहीं दिया थाएक्टर अजय देवगन की कार को रोकने के लिए गिरफ्तार किए गए राजदीप रमेश सिंह नाम के व्यक्ति को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि मुंबई पुलिस ने की है। राजदीप को जब गिरफ्तार किया गया, तो उस पर आईपीसी की धारा 504 और 506 (ii) के तहत आरोप लगाए गए थे।

आरोपी ने तकरीबन 15 मिनट तक रोके रखी थी अजय की कार
मुंबई फिल्म सिटी के गेट पर मंगलवार को राजदीप ने अजय की कार रोक दी थी। अजय सुबह 10:30 बजे के आसपास ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहे थे। राजदीप अपने आप को किसान आंदोलन का समर्थक बता रहा था। उसने अजय से सवाल किया कि वह किसान आंदोलन के समर्थन में क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं।

आरोपी ने तकरीबन 15 मिनट तक एक्टर की कार रोके रखी थी। वह उनसे किसानों के समर्थन में ट्वीट करने की मांग कर रहा था। अजय के बॉडीगार्ड प्रदीप इंद्रसेन गौतम ने 28 साल के राजदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद दिंडोशी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक पंजाब का रहने वाला है।किसान आंदोलन पर ट्वीट कर घिरे थे अजय
अजय देवगन ने पिछले दिनों किसान आंदोलन को लेकर अपना पक्ष रखते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे प्रोपेगैंडा के चक्कर में न फंसें। इस समय हमें एकजुट होने की जरूरत है। इसके बाद अजय कई किसान आंदोलन के समर्थकों के निशाने पर आ गए थे।

पंजाबी सिंगर जैज धामी ने उन्हें चमचा बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘चमचे, तुम्हारे लिए आराम से बैठकर ट्वीट करना कितना आसान है। अपने बुजुर्गों को उस ठंड में एक दिन के लिए भेजो और तब तुम्हें समझ आएगा कि वह किन हालातों से गुजर रहे हैं। दुखद यह है कि रिहाना जैसे ग्लोबल स्टार को आप लोगों को जगाना पड़ रहा है।’

अजय कर रहे हैं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग
अजय मंगलवार सुबह फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वह संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 30 जुलाई, 2021 को रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *