डेढ़ साल में16मोटरसाइकल चुरा ली, दुकान खोलकर बाइक खरीदने और बेचने का करना चाहते थे कारोबार
February 8, 2021
दुस्साहस:किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे वकीलों को कुचलने का प्रयास,
February 8, 2021

शांतिपूर्ण रहा चक्का जाम:2 अक्टूबर तक कानून वापस ले सरकार, सारी कीलें निकाल कर ही लौैटेंगे

शांतिपूर्ण रहा चक्का जाम:2 अक्टूबर तक कानून वापस ले सरकार, सारी कीलें निकाल कर ही लौैटेंगे: टिकैतप्रदेश में तैयारी से दोगुनी जगह रोकी सड़कें
आज कितलाना टोल प्लाजा और बाढड़ा अनाज मंडी में महापंचायत
किसानों ने शनिवार को दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड को छोड़ पूरे देश में नेशनल व स्टेट हाईवे पर शांतिपूर्ण चक्का जाम किया। प्रदेश में तैयारी से करीब दोगुना 293 जगहों पर 12 से 3 बजे तक जाम रखा गया। इमरजेंसी वाहन जाने दिए गए। 3 बजे किसानों ने कहीं हॉर्न तो कहीं ताली बजाकर इसका समापन किया।

जाम से वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई जगह डायवर्ट किए रास्तों से जाना पड़ा। रोडवेज बसें भी दिल्ली के रूट पर शाम में शुरू हुईं। किसान नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि 2 अक्टूबर तक आंदोलन चलेगा। इससे पहले सरकार कानूनों को वापस ले नहीं तो आगे की रणनीति बनेगी। अब लक्ष्य 40 लाख ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली में रैली का है। दिल्ली की सारी कीलें निकाल कर ही लौटेंगे। जिसके पास आधार कार्ड न हो और जिसे प्रदर्शनस्थल पर 5 लोग नहीं जानते, वह चला जाए।

टिकैत रविवार को चरखी दादरी के कितलाना टोल प्लाजा व बाढड़ा अनाज मंडी में महापंचायत में शामिल होंगे। 26 जनवरी की हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने हरियाणा, पंजाब व यूपी में छापे मारे। तीन और आरोपी पकड़े गए हैं।

राज्य में कहीं स्टंट किए तो कहीं खेला क्रिकेट, हिसार में गाए गीत

हिसार-हांसी: हिसार में महिलाएं गीत गाते हुए धरना देने पहुंचीं। हांसी में धरने पर बैठे वकीलों को कार सवार 5 युवकों ने कुचलने का प्रयास किया।

पानीपत: टाेल प्लाजा पर 2:30 बजे स्टंट कर रहा ट्रैक्टर पलटा। पैर फंसने से चालक घायल। हाईवे पर युवाओं ने क्रिकेट खेला।

बहादुरगढ़: दाेपहर 3 बजे के बाद बसाें काे चलाया गया।

सिरसा: दूल्हा किसान एकता के झंडे के साथ बारात लेकर रवाना हुआ।

सोनीपत: केजीपी-केएमपी के अलावा 3 नेशनल व 2 स्टेट हाईवे व अन्य रूटों पर 14 जगह जाम।

करनाल: बसताड़ा टोल पर चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे ट्रक व बड़े वाहनों की डेढ़ किमी. लंबी लाइन लगी।

दिल्ली से आ रहे वाहन घरौ‌ंडा अनाज मंंडी में राेके गए।

5 बजे आए सीएम के प्रोग्राम में किसी प्रकार विरोध नहीं हुआ।

जींद : साढ़े 11 बजे के बाद से तीन बजे तक रोडवेज की कोई बस नहीं चली। कच्चे रास्ते भी रोके।

लुधियाना में प्रदर्शनकारी ने ट्रैक्टर पर भिंडरावाला का झंडा लगाया, टिकैत बोले- यह गलत

पंजाब- लुधियाना में प्रदर्शनकारी ने ट्रैक्टर पर ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाला का झंडा लगा रखा था। इस पर टिकैत ने कहा कि ऐसा हुआ है तो गलत है।

राजस्थान- गंगानगर, हनुमानगढ़ व धौलपुर सहित कई जगह राजमार्गों पर किसान बैठे रहे।

जम्मू-कश्मीर- जम्मू-पठानकोट राजमार्ग से गुजरने वाली गाड़ियां रोकी दीं। लंबा जाम लगा।

कर्नाटक- येलहांका, मैसुरु, कोलार, कोप्पल, बागलकोट, मेंगलुरू में प्रदर्शन हुए।

झारखंड- किसानों ने रांची के आसपास हाईवे जाम किए, गाड़ियों की लंबी कतारें लगीं।

महाराष्ट्र- नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर चक्का जाम। एमपी, तेलंगाना, हिमाचल, बिहार, बंगाल, असम, तमिलनाडु में भी प्रदर्शन हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *