शार्दूल ठाकुर और मयंक अग्रवाल सहित गाबा में जीत दिलाने वाले 5 प्लेयर्स हो सकते हैं बाहर
February 2, 2021
विरुष्का की बेटी का नाम वामिका:अनुष्का ने बेटी की पहली फोटो शेयर की,
February 2, 2021

शुभमन गिल को सलाह:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग बोले-शरीर से दूर शॉट न खेलें,

शुभमन गिल को सलाह:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग बोले-शरीर से दूर शॉट न खेलें, बन सकते हैं महान बैट्समैनटीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में शानदार जीत दिलाने में ओपनर शुभमन गिल की अहम भूमिका रही थी। 21 साल के गिल ने मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लॉयन के अटैक का डटकर सामना करते हुए तीन टेस्ट में 259 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक शामिल रहे और औसत 51.30 का रहा। इस परफॉर्मेंस के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन स्पिनर ब्रैड हॉग भी गिल के प्रशंसकों में शामिल हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने गिल की बैटिंग में एक तकनीकी खामी भी निकाली है।
ऑफ स्टंप कवर नहीं करते हैं गिल
ब्रै़ड हॉग ने कहा, ‘गिल ने ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उनमें महान बल्लेबाज बनने के सभी गुण हैं। हालांकि, बाहर जाती गेंदों को खेलते समय वे अपना ऑफ स्टंप कवर नहीं करते हैँ। वे शरीर के काफी दूर से शॉट खेल देते हैं। इसी तरह के शॉट के लिए प्रतिद्वंद्वी टीमें स्लिप में फील्डर लगा कर रखती हैं। गिल को इस खामी को दूर करना होगा।
36 ऑलआउट के बाद मिला था मौका
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शुभमन गिल का चयन बैकअप ओपनर के तौर पर हुआ था। मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ को एडिलेड में पारी की शुरुआत का मौका मिला था। लेकिन, ये दोनों बल्लेबाज उस टेस्ट की दोनों पारियों में फेल हो गए। एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया 36 रन पर ऑलआउट हो गई। इसलिए अगले टेस्ट मैच में गिल को मौका मिला। उन्होंने दमदार प्रदर्शन के बल पर अपनी जगह बाकी के दो टेस्ट मैचों के लिए भी पक्की कर ली। अब इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी गिल बतौर ओपनर रोहित शर्मा के साथ उतर सकते हैं।
फर्स्ट क्लास में विराट और रोहित से अच्छा औसत
शुभमन गिल के टैलेंट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी बेहतर है। गिल ने 26 फर्स्ट क्लास मैचों में 66.55 की औसत से 2529 रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली ने 119 फर्स्ट क्लास मैचों में 53.74 की औसत से और रोहित शर्मा ने 94 फर्स्ट क्लास मैचों में 55.32 की औसत से रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *