

भारतीय शटलर को ब्रेन ट्यूमर:दीपांकर भट्टाचार्य की मुंबई में होगी सर्जरी, ओलिंपिक में दो बार भारत का प्रतिनिधित्व कियाभारत के पूर्व बैडमिंटन प्लेयर और दो बार ओलिंपिक खेल चुके दीपांकर भट्टाचार्य को ब्रेन ट्यूमर है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बताया कि गुरुवार को दीपांकर की ब्रेन सर्जरी होगी। वे फिलहाल मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं।
दीपांकर ने 2 ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया
BAI ने अध्यक्ष हिमंत बिस्वा शर्मा और बैडमिंटन फेडरेशन की ओर से दीपांकर को सर्जरी के लिए शुभकामनाएं दीं। फरवरी 1, 1972 में असम में जन्मे दीपांकर ने कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 1992 बार्सिलोना और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
3 बार नेशनल चैम्पियन रह चुके हैं दीपांकर
49 साल के दीपांकर1992 ओलंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे थे। वह 3 बार नेशनल चैम्पियन भी रहे। साथ ही 2 बार रनर-अप भी रह चुके हैं। गुवाहाटी में इंडियन नेशनल चैम्पियनशिप खेलने के बाद दीपांकर ने 2004 में संन्यास ले लिया था।