रिश्तों की टूटती डोर:20 साल से तीन मंजिला मकान में बंद 65 साल की महिला को रेस्क्यू किया
January 7, 2021
फेक TRP मामला:मुंबई पुलिस ने हाई कोर्ट से कहा- अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सबूत
January 7, 2021

ओडिशा में हादसा:राउरकेला में SAIL के स्टील प्लांट से लीक हुई जहरीली गैस

ओडिशा में हादसा:राउरकेला में SAIL के स्टील प्लांट से लीक हुई जहरीली गैस; चार कर्मचारियों की मौत, कई बीमारओडिशा के राउरकेला में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) से बुधवार को जहरीली गैस कार्बन मोनो ऑक्साइड का रिसाव हुआ। हादसे में चार कर्मचारियों की मौत हो गई, वहीं कई लोग बीमार पड़ गए। RSP मैनेजमेंट ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह के समय RSP के कोल कैमिकल डिपार्टमेंट में हुआ। उस दौरान वहां 10 कर्मचारी तैनात थे। इनमें से चार प्राइवेट कंपनी के कॉन्ट्रेक्चुअल कर्मचारी थे।इलाज के दौरान कर्मचारियों ने दम तोड़ा
अधिकारियों ने बताया, ‘शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिट में कार्बन मोनो ऑक्साइड के रिसाव से चार कर्मचारियों की मौत हुई। उन्हें इस्पात जनरल हॉस्पिटल (IGH) के ICU में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। गैस के असर से बीमार पड़े दूसरे कर्मचारियों का RSP अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *