80 के हुए असरानी:’अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ घर से भागकर आए थे मुंबई,
January 1, 2021
रणबीर के लिए खास बना साल का पहला दिन:रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘एनीमल’ का ऐलान,
January 1, 2021

रणथंभोर ​​​​​​​में वेकेशन मना रहीं दीपिका पादुकोण ने डिलीट की सभी सोशल मीडिया पोस्ट,

नए साल पर दीपिका ने चौंकाया:रणथंभोर ​​​​​​​में वेकेशन मना रहीं दीपिका पादुकोण ने डिलीट की सभी सोशल मीडिया पोस्ट, लोग लगा रहे तरह-तरह के कयासदीपिका पादुकोण ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से सभी तरह की पोस्ट डिलीट कर दी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 2020 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर (गुरुवार) को यह कदम उठाया। इसके बाद से कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि, अभी तक दीपिका ने इस बारे में कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है।क्या हैक हुए दीपिका का अकाउंट्स

पिछले दिनों फराह खान और विक्रांत मैसी समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स के हैक होने की खबरें मीडिया में छाई रहीं। इसलिए कई लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या दीपिका भी इस साइबर क्राइम का शिकार हुई हैं। या फिर वे नए साल में एंट्री क्लीन स्लेट के साथ लेना चाहती थीं।

रणथंभोर में वेकेशन मना रहीं दीपिका

दीपिका इन दिनों राजस्थान के रणथंभोर में पति रणवीर सिंह के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। दोनों ने नए साल का जश्न वहीं मनाया। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी समेत अन्य सेलिब्रिटीज से मुलाकात भी की।

’83’ में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार मेघना गुलजार की ‘छपाक’ में दिखीं दीपिका की अगली फिल्म ’83’ है। कबीर खान के निर्देशन में बनी क्रिकेट बेस्ड इस फिल्म में वे कपिल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें शकुन बत्रा की एक अनटाइटल्ड फिल्म में देखा जाएगा, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। नाग अश्विन की प्रभास स्टारर अपकमिंग फिल्म में दीपिका की अहम भूमिका होगी, जिसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *