[14:08, 12/14/2020] Rupesh Kumar Tiwari TVB Team 2020: सिंघु बॉर्डर से पंजाब लौट रहे किसानों ने किया हंगामा:किसानों ने 2:30 घंटे के लिए कराया टोल फ्री, सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, पुलिस ने संभाली स्थितिकिसान आंदोलन में शामिल होकर सिंघु बॉर्डर से पंजाब लौट रहे किसानों ने रविवार सुबह से पानीपत टोल टैक्स को फ्री कराने के प्रयास किए लेकिन वह असफल रहे। उनके समर्थन में आए आसपास जिलों के किसानों ने शाम करीब 4 बजे हंगामा करना शुरू कर दिया। एक सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया।
बाकी कैमरों के मुंह घुमा दिए। आटोमैटिक बैरिकेड्स उठा दिए। शाम को उन्होंने करीब 2:30 घंटे के लिए टोल को फ्री करवा दिया। तभी पुलिस फोर्स ने पहुंच हालात संभाले। पंजाब से दिल्ली की ओर जाने वाले किसानों ने पानीपत टोल को रविवार को फिर से फ्री कराने की कोशिश की। सुबह करीब 11 बजे टोल को खोलने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। जिसके बाद किसान फिर दिल्ली की ओर चले गए थे। इस बीच आसपास जिलों के किसान संगठन टोल पर पहुंच गए। उन्होंने दिल्ली से लौट रहे किसानों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करना शुरू कर दिया। शाम करीब 4 बजे फिर से किसानों का जत्था पानीपत टोल पर पहुंच गया। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। एक सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया।