महामारी:खतरनाक दिसंबर; कोरोना के राेजाना औसतन 50 पॉजिटिव केस मिल रहे, एक मौत हो रहीजिले में 48 नए केस मिले 76 वर्षीय महिला की जान गई
दिसंबर में अब तक 650 केस आ चुके, 13 लाेगाें की जा चुकी जान, कुल केसाें का आंकड़ा 10066 पर पहुंचा, 9411 की हुई रिकवरी, 506 केस एक्टिवजिले में रविवार काे 48 नए केस मिले हैं ताे वहीं सिर्फ 9 लाेग काेराेना से ठीक हुए हैं। रविवार काे भगत नगर वासी 76 वर्षीय महिला की काेराेना से माैत भी हुई है। दिसंबर में पिछले दाे महीने से भी ज्यादा की औसत में केस मिल रहे हैं।
दिसंबर के 13 दिनाें में अब तक 50 की औसत से 650 नए केस आ चुके हैं, वहीं 13 लाेग अब तक काेराेना से अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि अक्टूबर में 21 की औसत से और नवंबर में 46 की औसत से केस मिले हैं। अक्टूबर के पूरे महीने में 637 केस मिले थे और 14 की जान गई थी। वहीं नवंबर महीने में 1405 केस और 22 लाेगाें की माैत हुई थी। लेकिन इस महीने काेराेना खतरनाक हाेता जा रहा है। इस महीने में 50 की औसत से केस आ रहे हैं। इससे पहले अगस्त और सितंबर में ही इससे तेजी से केस मिले थे।
जिले में कुल केसाें का आंकड़ा अब 10066 पर पहुंच गया है। जिले में अब तक 9411 लाेगाें की रिकवरी हुई है। 506 केस एक्टिव हैं, जिनका अलग-अलग जगहाें पर इलाज चल रहा है। जिले में रविवार काे 636 लाेगाें के सैंपल लिए गए हैं और 11 लाेग पाॅजिटिव मिलने के बाद लापता हैं। जिले में कुल माैताें का आंकड़ा अब 138 पर पहुंच गया है।