धर्म पर बनीं बॉलीवुड फिल्में:’ओह माय गॉड’ से लेकर ‘वॉटर’ तक, धर्म का डार्क साइड
December 12, 2020
सरकार में बदलाव:कोर्ट के आदेश पर इमरान ने कैबिनेट में बदलाव किया,
December 12, 2020

बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो को हार्ट अटैक आया, एंजियोप्लास्टी कर ब्लॉकेज हटाए गए

रेमो डिसूजा ICU में:बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो को हार्ट अटैक आया, एंजियोप्लास्टी कर ब्लॉकेज हटाए गएबॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। वहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं। उनकी हालत अब ठीक है।फैन्स ने की जल्द ठीक होने की दुआएं
आईडब्ल्यूएम बज की खबर के अनुसार 46 साल के रेमो को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। रेमो और लिजेल के दो बेटे ध्रुव और गैब्रिएल हैं। इस बीच ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया कि रेमाे अब ठीक हैं और वे रिकवर कर रहे हैं। वहीं उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके सेहतमंद होने के लिए दुआएं दे रहे हैं।जूनियर ने शेयर की हेल्थ अपडेट
कोरियोग्राफर और एक्टर धर्मेश येलांडे ने कहा कि रेमो सर अब ठीक हैं। हम सब यहीं हॉस्पिटल में उनके पास हैं। उनकी सर्जरी हुई है और सब कुछ ठीक है। हमें अंदर जाने की परमिशन नहीं है लेकिन हम उनकी वाइफ लिजेल के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि रेमो कोरियोग्राफी के अलावा कई रियलटी टीवी शो में जज के तौर पर भी नजर आते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *