अनूठी बारात:केएमपी पुल से कुंडली बॉर्डर तक निकाली कृषि कानून विरोधी बारात,
December 12, 2020
विरोध:कृषि कानूनों के विरोध में आज गुड़गांव के रास्ते दिल्ली कूच करेंगे किसान,
December 12, 2020

बारिश से बढ़ी ठंड:राजस्थान-MP समेत कई राज्यों में बारिश होने से तापमान 6 डिग्री गिरा,

बारिश से बढ़ी ठंड:राजस्थान-MP समेत कई राज्यों में बारिश होने से तापमान 6 डिग्री गिरा, 48 घंटे में ठंड और बढ़ेगीउत्तर भारत में शुक्रवार को मौसम बदल गया। राजस्थान के अलवर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे पारा 6 डिग्री गिर गया। मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर में भी बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हई। पटना में दिनभर धुंध छाई रही। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार और रविवार को भी देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे और जवाहर टनल बंद हो गई है।मध्यप्रदेश में सबसे ठंडा इंदौर
प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ठंडा शहर इंदौर रहा। यहां मिनिमम टेंपरेचर 19.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाजापुर में 19.9 डिग्री और भोपाल में 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में 29.8, ग्वालियर में 27.8 डिग्री तापमान रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक शनिवार को भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश होने की संभावना हैउदयपुर में पहली मावठ से दिन का तापमान 6.6 डिग्री गिरा
राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। दिनभर धूप नहीं निकली। दिन के तापमान में 6.6 डिग्री की गिरावट आई और ठिठुरन बढ़ गई। उदयपुर समेत पूरे मेवाड़ में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव होने से उत्तरी हवाएं अब मैदानी इलाकों की ओर बढ़ेंगी, ठंडी हवाएं चलने से पारा 3 से 4 डिग्री और गिरेगा।

दिल्ली में बारिश और कोहरा
दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई। पूरे शहर में कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मिनिमम टेंपरेचर 11 डिग्री और मैक्सिमम 26 डिग्री रह सकता है।पंजाब में 3 दिन बारिश के आसार
हिमाचल में बर्फबारी के चलते पंजाब में मौसम बदला है। शुक्रवार देर रात लुधियाना, अमृतसर, जालंधर समेत कई जगह बरसात हुई। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन में कई जिलों में बारिश का अनुमान जारी किया है। ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई हैं। इससे अगले 48 घंटे में पारा गिरेगा। अभी तक प्रदेश में दिसंबर के हिसाब से ठंड कम है। आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगी। उधर, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी कोहरा छाया हुआ है।
हरियाणा में 72 घंटे में 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान
प्रदेश में शुक्रवार को बादल छाए रहे। जींद और पानीपत समेत कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई। शनिवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे अगले 72 घंटे में रात का पारा 3 से 5 डिग्री तक कम होगा। 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक कुछ जगह गहरी धुंध छाने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से तापमान तेजी से गिरेगा।पटना में विजिबिलिटी 150 मीटर रह गई
पटना समेत बिहार के 22 जिलों में 14 और 15 दिसंबर को बारिश होने के आसार हैं, इससे मौसम सर्द होगा। पटना में शुक्रवार को मैक्सिमम टेंपरेचर 22.2 डिग्री और मिनिमम 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन धुंध छाई रही। कई इलाकों में विजिबिलिटी 150 से 200 मीटर तक रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *