POK की दो बहनें गलती से कश्मीर पहुंचीं, एक की उम्र 13 तो दूसरी की 17 साल,

19 साल से फरार सिमी आतंकी गिरफ्तार:आतंकी अब्दुल्ला देशद्रोह का आरोपी,
December 7, 2020
प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया बोले- गहलोत सरकार के खिलाफ राज्य में सत्ता विरोधी लहर,
December 7, 2020

भारतीय सेना की दरियादिली:POK की दो बहनें गलती से कश्मीर पहुंचीं, एक की उम्र 13 तो दूसरी की 17 साल, दोनों को घर पहुंचाएंगे जवानपाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से दो सगी बहनें रविवार को सीमा पार कर गलती से कश्मीर में दाखिल हो गईं। इनमें एक की उम्र 13 और दूसरी की 17 साल है। पुंछ सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर तैनात सैनिकों ने इन्हें देखा तो वह हैरान रह गए। सैनिकों ने पहले दोनों लड़कियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद अब जवान दोनों बहनों को उनके घर पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं।

सेना के मुताबिक, इन लड़कियों की पहचान 17 साल की लायबा जबैर और 13 साल की सना जबैर के तौर पर हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह घूम रहीं थीं। उन्हें सीमा के बारे में जानकारी नहीं थी और गलती से यहां चली आईं। दोनों POK के कहुटा तहसील के अब्बासपुर गांव की रहने वाली हैं।

दोनों बहनें अनजाने में भारतीय सीमा में आ गईं- सेना

सेना के PRO ने कहा- दोनों बहनें अनजाने में भारतीय सीमा में चली आईं। हम इन दोनों बच्चियों को वापस इनके घर भेजने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना से संपर्क किया गया है। वहां से पहचान होते ही दोनों को पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया जाएगा।

कई बार भटक कर भारत पहुंचे हैं पाकिस्तान के लोग

ये पहली बार नहीं है, जब भारत-पाकिस्तान सीमा पर आम लोग गलती से एक-दूसरे की सीमा में दाखिल हो जाते हैं। ऐसा कई बार हो चुका है। ऐसी स्थिति में दोनों देशों की सेना आपसी सहमति से एक-दूसरे के नागरिकों को उनके घर भेज देती है। हाल ही में भारत ने 25 पाकिस्तानी मछुआरों को वापस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *