आतंकी हमला:श्रीनगर में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने खुलेआम गोलियां बरसाईं,

प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया बोले- गहलोत सरकार के खिलाफ राज्य में सत्ता विरोधी लहर,
December 7, 2020
दिलीप कुमार की सेहत ठीक नहीं:98 साल के दिलीप कुमार की पत्नी ने कहा-
December 7, 2020

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला:श्रीनगर में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने खुलेआम गोलियां बरसाईं, जवान और नागरिक घायलश्रीनगर के हवल चौक इलाके में रविवार को आतंकियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाया। फिलहाल एक जवान और एक नागरिक के घायल होने की खबर है। दोनों हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।6 नवंबर को शहीद हुए थे 2 जवान
इससे पहले 26 नवंबर को श्रीनगर के HMT इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला किया था। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए। यह हमला मुंबई हमले की 12वीं बरसी पर किया गया था।

पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग कर आतंकी भागे
आतंकवादियों ने शरीफाबाद में श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर एक पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था। सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया था। कश्मीर पुलिस के IG ने बताया था कि 3 आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। हमले के बाद आतंकी कार से भागने में सफल हो गए थे।

पिछले महीने 7 आतंकी ढेर किए थे

पिछले महीने नगरोटा में सेना और सुरक्षाबलों ने जैश के 4 आतंकवादियों को मार गिराया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा था कि ये आतंकवादी चुनाव से पहले बड़ा अटैक करने की साजिश रच रहे थे। पाकिस्तान में बैठा मसूद अजहर का भाई रऊफ लाला इनका हैंडलर था।
इससे पहले भी 8 नवंबर को कुपवाड़ा में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। सेना और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन में 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में सेना के कैप्टन समेत 3 जवान भी शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *