सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियन और स्पेनिश प्लेयर्स, स्पेन के 21 और ऑस्ट्रेलिया के 10 खिलाड़ी शामिल
November 25, 2020
किसानों का दिल्ली कूच:हरियाणा पुलिस ने कर्ण लेक करनाल पर लगाया नाका; धारा 144 लागू,
November 26, 2020

किसान आंदोलन:पानीपत के सिवाह में जुटने की तैयारी में किसान,पुलिस-प्रशासन अलर्ट

किसान आंदोलन:पानीपत के सिवाह में जुटने की तैयारी में किसान, पुलिस-प्रशासन अलर्टसिवाह से ही दिल्ली कूच का प्रयास करेंगे किसान
जिले में लागू है धारा 144, हो सकती है गिरफ्तारीपानीपत के किसानों ने सिवाह गांव में जुटने की तैयारी की है। किसान यहीं से दिल्ली कूच का प्रयास करेंगे। किसानों के जुटने की भनक के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सिवाह में डेरा डाल लिया है। जिले में पहले से ही धारा 144 लागू की जा चुकी है। ऐसे में किसानों के जुटने पर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

कृषि बिलों के विरोध में किसान संगठनों ने गुरुवार को दिल्ली में आंदोलन का ऐलान किया हुआ है। सरकार ने किसानों के दिल्ली कूच को रोकने की पूरी तैयारी की हुई है। बुधवार से ही पंजाब-हरियाणा और हरियाणा-दिल्ली के सभी बॉर्डर सील किए जा चुके हैं। पंजाब और हरियाणा के किसान नेताओं की दिन-रात गिरफ्तारी की जा रही है। पानीपत में अभी तक किसी किसान नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पानीपत के किसान नेता मंगलवार से ही अंडर ग्राउंड हैं। अब किसानों ने शहर से सटे सिवाह गांव में जुटने की तैयारी की है। किसान यहीं से दिल्ली कूच का प्रयास करेंगे।

उधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सिवाह पहुंच चुके हैं। सिवाह के रास्तों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। जिला प्रशासन ने 25 नवंबर से ही जिले में धारा 144 लागू कर दी थी। 27 नवंबर तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। ऐसे में किसानों के एक स्थान पर इकट्ठा होने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। जिससे टकराव की स्थिति बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *