हाथी से गिरे योग गुरु:हाथी पर बैठकर योग आसन कर रहे बाबा रामदेव गिरे

18 शक्तिपीठ वाले तमिलनाडु से ग्राउंड रिपोर्ट:कांची कामाक्षी मंदिर में इस साल भी नवरात्र के सारे अनुष्ठान
October 14, 2020
फारूक अब्दुल्ला बोले- 370 का मामला चीन खुद उठा रहा है, मुझे बोलने की जरूरत नहीं
October 14, 2020

हाथी से गिरे योग गुरु:हाथी पर बैठकर योग आसन कर रहे बाबा रामदेव गिरे, इसके बाद उठकर धूल झाड़ने लगे बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो योग करते वक्त हाथी की पीठ से गिर पड़े। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि बाबा योग कर रहे हैं और कुछ ही देर बाद हाथी चल पड़ता है। इससे बाबा का बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर पड़े।

हालांकि, इस हादसे में बाबा को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वो गिरते ही उठकर खड़े हो गए और फिर साथियों के साथ हंसने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

यह घटना सोमवार को मथुरा में महावन स्थित आश्रम में घटी। सोशल मीडिया में इस वीडियो का मजाक भी उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने बाबा को जोकर बोल दिया। यूजर ने ट्वीट किया- बाबा हाथी पर बैठकर सर्कस कर रहे थे और गिर पड़े… जोकर।

एक और यूजर ने लिखा कि बाबा जीडीपी के लिए नए मस्कट (शुभंकर) हो सकते हैं। एक ने लिखा- भारत में हाथी बहुत सारे लोगों से समझदार हैं। वो जानते हैं कि कब फेक योगी अपने प्रोपोगैंडा के लिए उनका इस्तेमाल कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *