प्रदेश में अब 16 सितंबर से वोल्वो बसें चलाने की तैयारी, गुड़गांव से चंडीगढ़ तक चलेंगी
September 9, 2020
सरकार का बड़ा निर्णय:प्रदेश के हर गांव में बनेंगे युवा क्लब, 10 से 15 युवा होंगे शामिल,
September 9, 2020

डिप्टी सीएम की अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में बैठक, वीडियो से बताएंगे प्रदेश में कैसे होगी

डिप्टी सीएम की अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में बैठक, वीडियो से बताएंगे प्रदेश में कैसे होगी रजिस्ट्रेशन डीड ऑनलाइन एनओसी जारी करने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन लाॅन्चजमीनों की रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन कुछ स्थानों पर कलेक्टर रेट का चयन करने में परेशानी आ रही है। इस मामले में उपायुक्तों को हिदायतें दी जा रही हैं। अब रजिस्ट्रेशन डीड ऑनलाइन कैसे की जाए, इस बारे में लोगों को समझाने के लिए एक वीडियो तैयार होगा, ताकि लोगों को रजिस्ट्रियां करवाने की पूरी प्रक्रिया समझ में आ जाए। यह वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया जाएगा।

रजिस्ट्री के लिए डीसी और जिला राजस्व अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे प्रॉपर्टी डीलरों को प्रशिक्षित कर सके। मंगलवार को चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पोर्टल लिंक, कन्वीयन्स-डीड, औद्योगिक क्षेत्रों में अलॉटी-आईडी, कंट्रोल्ड एरिया में 7ए का नोटिफिकेशन और नगर एवं आयोजना विभाग की वेबसाइट पर आ रही कुछ परेशानियों के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

रजिस्ट्रियों में दिक्कतों को दूर करें अधिकारी : दुष्यंत
डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि जमीनों की ऑनलाइन रजिस्ट्रियों के मामले में आ रही दिक्कतों को जल्द दूर करें, ताकि लोगों का तत्काल कार्य हो सके। कार्य में सुस्ती दिखाने वाले अधिकारी यदि अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर नहीं हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहरी क्षेत्र अधिनियम 1975 की धारा 7ए के तहत एनओसी जारी करने में और अधिक पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने मंगलवार से ऐसे आवेदन ऑनलाइन प्रारूप में स्वीकार करने का निर्णय लिया है।

विक्रेता और खरीदार के सभी विवरणों के साथ भूमि की जानकारी ऑनलाइन फॉर्म पर ली जाएगी, जिसके लिए एनओसी की आवश्यकता है। इधर, डिप्टी सीएम ने कहा कि 7 सितंबर को राज्य की 80 तहसीलों में 1787 अप्वाइंटमेंट हुई और 881 लोगों की डीड रजिस्टर की गई। इससे 4 करोड़ 46 लाख 88 हजार की स्टांप ड्यूटी व करीब 44 लाख फीस राजस्व के रूप में मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *