जनरल नरवणे बोले- एलएसी पर हालात तनावपूर्ण,हमारे जवान हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार

कोरोना संक्रमण का फैलाव:मरीजों की संख्या 15 सितंबर तक 72,904 होने का था अनुमान
September 4, 2020
मोदी की ‘मन की बात’ में खिलौने:देश में 80% खिलौने चीन से आते हैं, हर साल 12 हजार करोड़ का बिजनेस
September 4, 2020

आर्मी चीफ का लेह दौरा:जनरल नरवणे बोले- एलएसी पर हालात तनावपूर्ण, हमारे जवान हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार चीन ने बीते 6 दिन में दो बार लद्दाख के पैंगॉन्ग इलाके में घुसपैठ की कोशिश की थी
भारतीय सेना ने चीन की कोशिशें नाकाम कर दीं, विवादित इलाके में दबदबा बनायालद्दाख में चीन से तनाव के बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे लगातार दूसरे दिन लेह के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा है कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर हालात थोड़े तनावपूर्ण हैं। इसलिए हमने एहतियात के तौर पर जवान तैनात किए हैं, ताकि अपनी सीमाओं की सुरक्षा कर सकें। हमारे जवानों का मनोबल ऊंचा है, वे हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।’हमारे जवान दुनिया में सबसे बेहतर’
आर्मी चीफ ने कहा, “मैंने कई इलाकों का दौरा किया। अफसरों से बात कर तैयारियों का जायजा भी लिया। मैं फिर कहूंगा कि हमारे अफसर और जवान दुनिया में सबसे बेहतर हैं। वे न सिर्फ आर्मी का बल्कि देश गौरव भी बढ़ाएंगे।”

‘बातचीत से विवाद सुलझाने का भरोसा’
जनरल नरवणे ने बताया कि पिछले 2-3 महीनों से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, लेकिन हम चीन के साथ मिलिट्री और डिप्लोमेटिक लेवल पर लगातार बातचीत कर रहे हैं। यह प्रोसेस आगे भी जारी रहेगा। हमें भरोसा है कि बातचीत से विवाद सुलझा लेंगे। यह तय करेंगे कि एलएसी पर यथास्थिति बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *