अवॉर्ड में भी हरियाणा का दबदबा दो खिलड़ियों को खेल रत्न और छह को मिलेगा अर्जुन अवाॅर्ड खेलों में मेडल

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 1 नवम्बर को, चिकित्सा परीक्षण में फिट हुए उम्मीदवारों को लेने हैं
August 25, 2020
कोरोना दोनों आरएनए वायरस, पीजीआई में 170 कोरोना मरीजों पर होगा काला पीलिया की दवा का ट्रायल
August 25, 2020

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार:अवॉर्ड में भी हरियाणा का दबदबा, दो खिलड़ियों को खेल रत्न और छह को मिलेगा अर्जुन अवाॅर्ड खेलों में मेडल तालिका में देश का गौरव बढ़ाने वाले हरियाणा के खिलाड़ी अब अवॉर्ड की कैटेगिरी में भी आगे हैं। खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए चयन होने पर हरियाणा के खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के मुकाबले हरियाणा के खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार ज्यादा अवॉर्ड मिलेंगे। यह हमारे लिए गौरव की बात है।

सिंह ने बताया कि भारतीय हाकी की पूर्व कप्तान रानी रामपाल व पहलवान विनेश फोगाट को आगामी खेल दिवस पर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार, शूटर मनु भाकर, हॉकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर, बाक्सर मनीष कौशिक, पैराशूटर मनीष नरवाल, कबड्डी खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा, पैरा एथलीट संदीप चौधरी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

कृष्ण और ओमप्रकाश को मिलेगा द्रोणाचार्य अवाॅर्ड : मंत्री ने बताया कि द्रोणाचार्य अवार्ड से कबड्डी के प्रशिक्षक कृष्ण कुमार और पहलवान ओम प्रकाश दहिया को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार, कबड्डी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह व पहलवान नेत्रपाल हुड्डा को ध्यान चंद अवार्ड से नवाजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *