राजस्थान के सियासी रण में नया टर्न:अब भाजपा की बाड़ेबंदी; 12 विधायकों काे गुजरात भेजा गया
August 8, 2020
एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकत:जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, तंगधार और नौगाम
August 8, 2020

संसद में महिलाओं का शतक:संसद में पहली बार महिला सदस्याें की संख्या 100 पार,

संसद में महिलाओं का शतक:संसद में पहली बार महिला सदस्याें की संख्या 100 पार, लाेकसभा में 78 और राज्यसभा में 25 महिलाएं 17वीं लोकसभा के लिए देश ने सबसे अधिक 78 महिला सदस्य चुनकर भेजी थीं
राज्यसभा और लोकसभा सचिवालय ऐसे कार्यक्रम की रूपरेखा बना रहे हैं, ताकि इस शतकीय उपलब्धि का समारोह मना सकेंसंसद का आगामी मानसून सत्र इस बार विशेष हाेगा। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार 100 से अधिक महिला सांसद सत्र में शामिल हाेंगी। राज्यसभा में 61 नए सांसद आए हैं। इनमें 4 महिलाएं हैं। नई महिला सांसदाें के साथ ही संसद में कुल महिला सदस्यों की संख्या 103 हाे गई है। इस अवसर को यादगार बनाने की भी तैयारी चल रही है।

राज्यसभा और लोकसभा सचिवालय ऐसे कार्यक्रम की रूपरेखा बना रहे हैं, ताकि सभी 103 महिला सांसद, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू इस शतकीय उपलब्धि का समारोह मना सकें। उल्लेखनीय है कि 17वीं लोकसभा के लिए देश ने सबसे अधिक 78 महिला सदस्य चुनकर भेजी थीं।

राज्यसभा में अब कुल 25 सदस्य हो चुकी हैं। लोकसभा में 14.36% और राज्यसभा में 10% से अधिक महिला सदस्य हाे गई हैं। लेकिन, कुल महिला सांसदाें में से 6 यानी 5.8% ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं। लोकसभा में 1951 से 2019 तक लगातार महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ती गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES