संसद में महिलाओं का शतक:संसद में पहली बार महिला सदस्याें की संख्या 100 पार,
August 8, 2020
बांग्लादेश में चीन की 500 कंपनियां कारोबार कर रहीं; चाइना इन्वेस्टमेंट्स के चेयरमैन ने कहा-
August 8, 2020

एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकत:जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, तंगधार और नौगाम

एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकत:जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, तंगधार और नौगाम में पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागे, एक की मौत, 6 जख्मी पाकिस्तान की सेना ने मेंढर और बालाकोट सेक्टर में रक्षा और सिविलियन इलाकों में फायरिंग की और गोले दागे
शाम 8.45 बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन कियाएलओसी पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुला में तीन जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए।

मृतक की पहचान मोहम्मद आरिफ (40) के रूप में की गई है। पुंछ के बालाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग के लिए छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया और मोर्टार से गोले दागे। कुछ गोले रिहायशी मकानों के पास गिरे।

दिनभर हुई गोलीबारी

कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से दिनभर गोलीबारी हुई। शाम 8.45 बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भी पाकिस्तान की सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया। सुबह पाकिस्तान ने मेंढर और बालाकोट सेक्टर में रक्षा और सिविलियन इलाकों में फायरिंग की और गोले दागे। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान को भी तंगधार और नौगाम सेक्टर में नुकसान उठाना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *