शिमला आने वालों को 01 अप्रैल से देना पड़ सकता है ग्रीन टैक्स प्रदूषण शिमला के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है
August 7, 2020
हरियाणा में रजिस्ट्रियां जल्द होंगी शुरू:11 अगस्त से खुल सकती हैं तहसीलों में रजिस्ट्रियां, 10 को होगी
August 8, 2020

मॉनसून सक्रिय होने से बारिश के आसार, आज बादलवाही रहने और तापमान बढ़ने की संभावना

9 से 11 अगस्त के बीच मॉनसून सक्रिय होने से बारिश के आसार, आज बादलवाही रहने और तापमान बढ़ने की संभावना एचएयू के मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमानहरियाणा में मॉनसूनी हव की सक्रियता 8 अगस्त रात्रि से बढ़ने की संभावना है, इससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में नौ से 12 अगस्त के दौरान बीच मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान मॉनसूनी हवा की सक्रियता और अधिक बढ़ने से उत्तरी हरियाणा के कुछ एक क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। इन दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। हिसार में दिन का पारा 38.3 डिग्री तक पहुंच चुका है। अब बरसात से इसमें कमी आने की संभावना बनेगी।

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि मानसूनी हवाओं का टर्फ अब गंगानगर, हिसार, बदायूं, गौंडा, आजमगढ़, गया, जमशेदपुर, डिगा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रहा है। इसके निचले और दक्षिण की तरफ शिफ्ट होने की संभावना तथा बंगाल की खाड़ी में बनने वाले एक निम्न दबाव के क्षेत्र से मानसूनी हवाओं की सक्रियता मध्य एवं दक्षिण-पश्चिमी भारत में ज्यादा रहने की संभावना है।

इसी कारण हरियाणा प्रदेश की तरफ आने वाली कमजोर मानसूनी हवाओं से 8 अगस्त तक राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने, बीच-बीच में बादलवाई आने तथा तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी अधिक होने तथा तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से कहीं-कहीं गरज-चमक वाले बादल बनने से कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार 8 अगस्त से मानसून हवाओं के फिर से मैदानी क्षेत्रों की ओर सक्रियता होने की संभावना है, जिससे 9 अगस्त से 11 अगस्त के बीच प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

4 अगस्त तक सामान्य से 4 प्रतिशत कम बारिश हुई
वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसूनी हवाएं 29 जुलाई से 4 अगस्त प्रदेश में थोड़ी सक्रिय रहने से कुछ एक क्षेत्रों में बारिश दर्ज हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग में दर्ज बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में अब तक (1 जून से 4 अगस्त) सामान्य से 4 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस दौरान राज्य में सामान्य बारिश 230.8 मिलीमीटर की जगह 221.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

किसानों को सलाह दी आवश्यकतानुसार करें सिंचाई
अगले चार दिन मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना को देखते हुए धान की फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। बाजरा, ग्वार आदि खरीफ फसलों में निराई-गुड़ाई कर खरपतवार निकालें, नमी को संचित करें। इसे अलावा सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करे। नरमा-कपास, बाजरा आदि फसलों में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें। कीटों व रोगों के प्रकोप को लेकर निगरानी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *