HR रोडवेज की बसें यूपी के शामली का भी लगाएंगी चक्कर, रूट पर ज्यादा सवारी हाेने पर लेट नाइट भी चलेंगी
August 8, 2020
सुशांत केस में ईडी की पूछताछ:आज प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत के रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी को बुलाया
August 8, 2020

केरल विमान हादसा :मृतकों का आंकड़ा 18 हुआ, विमान का ब्लैक बॉक्स मिला;

केरल विमान हादसा :मृतकों का आंकड़ा 18 हुआ, विमान का ब्लैक बॉक्स मिला; हादसे का जायजा लेने विदेश राज्यमंत्री कोझीकोड पहुंचे एविएशन मिनिस्टर हरिदीप सिंह पुरी, केरल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी करिपुर जाएंगे
कोझीकोड एयरपोर्ट पर कल एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की क्रैश लैंडिंग हुई थी
वंदे भारत मिशन के तहत यह फ्लाइट AXB-1344 दुबई से कोझीकोड पहुंची थीकेरल में शुक्रवार शाम हुए विमान हादसे में मृतकों का आंकड़ा 18 हो गया है। इनमें दोनों पायलट भी शामिल हैं। विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। दिल्ली से एयर इंडिया का एक विमान जांच टीमों को लेकर कोझीकोड पहुंच गया है, जबकि पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक स्पेशल फ्लाइट मुंबई से भेजी गई है।

एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पी. विजयन भी वहां जा रहे हैं।

कल वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट AXB-1344 दुबई से कोझीकोड पहुंची थी। विमान की क्रैश लैंडिंग में 2 पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई। 127 का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि 15 की हालत गंभीर है। विमान में कुल 190 लोग सवार थे, इनमें 128 पुरुष, 46 महिलाएं, 10 बच्चे और 6 क्रू मेंबर्स थे।LIVE UPDATES…

हादसे का जायजा लेने के लिए विदेश राज्य मंत्री पी मुरलीधरन मौके पर पहुंचे।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा- रेस्क्यु ऑपरेशन में लगे सभी लोगों को होम आइसोलेशन में चले जाना चाहिए। राज्य सरकार उनका कोविड टेस्ट कराएगी।
दुबई में भारतीय दूतावास शनिवार को खुला रहेगा, ताकि मृतकों के परिवारों और घायलों की मदद की जा सके।
एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 127 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकियों की इलाज के बाद छुट्‌टी हो गई है। मैं भी करिपुर जा रहा हूं। विमान में आग लग जाती तो हमारा काम और मुश्किल हो जाता।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पी विजयन करिपुर जाएंगे।
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी), डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) और फ्लाइट सेफ्टी डिपार्टमेंट (एफएसडी) की टीमें हादसे की जांच के लिए मौके पर पहुंच गई हैं।सरकार क्या कर रही है?

हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के सीएम पी. विजयन से बात की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीआरएफ से तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने को कहा।
सीएम विजयन ने पुलिस और फायर बिग्रेड से तुरंत मौके पर पहुंचने और मेडिकल सपोर्ट देने को कहा।
दुबई में भारत के कॉन्स्युलेट जनरल ने हेल्पलाइन नंबर 056 546 3903, 0543090572, 0543090572, 0543090575 जारी किए।
कोझीकोड एयरपोर्ट का हेल्पलाइन नंबर 0495-2376901 है।
डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए।
10 साल पहले मैंगलोर में ऐसा ही हादसा हुआ था

22 मई 2010 में मैंगलोर एयरपोर्ट पर भी ऐसा ही हादसा हुआ था। इस हादसे में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। तब भी प्लेन एयर इंडिया एक्सप्रेस का था और दुबई से ही लौट रहा था। मैंगलोर भी टेबल टॉप एयरपोर्ट है। इसका मतलब है कि यह एयरपोर्ट एक पहाड़ी के ऊपर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *