मॉनसून की तूफानी एंट्री / 110 किमी. तक की रफ्तार से आया तूफान
July 6, 2020
रैपिड एंटीजन टेस्टिंग शुरू होने से सैंपलिंग में तेजी आई है
July 7, 2020

कोविड-19 की टेस्टिंग के जायजा लेते मण्डल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता

कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए हरियाणा सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी के चलते हरियाणा सरकार ने मानेसर में कोविड टेस्टिंग सेंटर को खोला है, मानेसर के कम्युनिटी सेंटर में 7 जुलाई को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक कोविड-19 की टेस्टिंग के लिए सैंपल लिए गए।डॉ प्रवीन और उनकी टीम की निगरानी में ये काम हुआ . इसी का जायजा लेने के लिए मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, समाजसेवी, भाजपा कार्यकर्ता ऐ के शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र और उनकी टीम पहुंची, इस दौरान टेस्टिंग में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर और पैरामेडिकल स्टाफ से बात की। उनका हालचाल पूछा, उनके द्वारा किए जा रहे कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उनकी हौसला अफजाई की। निरिक्षण के दौरान वहां पहुंची टीम ने टेस्टिंग सेंटर की व्यवस्थाओं और कार्य को लेकर लोगों से बात की।

द वन्दे भारत से बात करते हुए मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि वो सरकार से कोविड-19 टेस्टिंग लैब की क्षमता बढ़ाने का अनुरोध करेंगे। टेस्टिंग सेंटर की व्यावस्थाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि यहां सब कुछ ठीक रहा।

मण्डल अध्यक्ष ने वहां पर कार्य करे सभी लोगों से कहा आपका यह कार्य और आपको हमेशा याद रखा जाएगा।

निरिक्षण टीम का हिस्सा रहे मानेसर के जाने माने समाजसेवी ऐ के शर्मा ने द वन्दे भारत से बातचीत में कहा कि हमारी टीम मानेसर सभी टेस्टिंग सेंटर का निरिक्षण कर रही है, वहां कि व्यवस्थाएं कैसी है? काम कैसे हो रहा है? सब पर नजर बनाए रखती है ।

समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्त्ता ऐ के शर्मा ने वहां कार्यरत सभी लोगों का इस संकटकालीन समय में निरंतर और अथक सेवाएं दे रहे सभी लोगों का ध्यवाद दिया। उन्होंने कहा इस दौर में जब हम सब मिलकर काम करेंगे तभी जीत पाएंगे, आप के हौसले और जज्बे का हम सम्मान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *