वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण अमेरिका ,ब्रिटेन सहित विभिन्न देशों के करीब 300 फ्लाइट्स बुकिंग शुरू की
June 6, 2020
पूर्वी लद्दाख में सेनाओं के बीच तनाव खत्म, सीमा व‍िवाद / भारत-चीन
June 7, 2020

कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे फिल्मों के निर्माता अनिल सूरी का निधन

कर्मयोगी, बेगुनाह और राज तिलक जैसी फिल्मों के निर्माता अनिल सूरी का निधन हो गया है। वो 77 साल के थे और कोरोना वायरस से संक्रमित थे। अनिल कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे थे. गुरुवार को इस जानलेवा वायरस से लड़ते- लड़ते वो जिंदगी की जंग हार गए और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए।
अनिल सूरी के भाई राजीव सूरी ने उनके निधन की पुष्टि की है। राजीव के मुताबिक, अनिल की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। लेकिन बाद में उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और फिर तबीयत बिगड़ती गई। राजीव ने आरोप लगाया कि कई अस्पतालों ने अनिल सूरी को भर्ती करने से मना कर दिया था।
पीटीआई को राजीव सूरी ने बताया है- ‘अनिल सूरी को दो जून को बुखार आया था। अगले ही दिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस वजह से उनकी स्थिति और खराब हो गई। अनिल को लीलावती और हिंदूजा अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां बेड ही नहीं दिया गया. फिर उन्हें बुधवार को Advanced Multispeciality अस्पताल ले जाया गया. उन्हें कोरोना था. फिर गुरुवार शाम को अनिल वेंटिलेटर पर थे और 7 बजे के करीब उनका निधन हो गया.
वैसे अनिल सूरी ने अपने दौर में कई हिट फिल्म में सक्रिय भूमिका अदा की थी. कर्मयोग, राज तिलक ऐसी फिल्मे हैं जहां अनिल सूरी के काम की प्रशंसा हुई. वही अनिल के भाई राजीव सूरी ने स्वर्गीय बासु चटर्जी की फिल्म मंजिल में काम किया था. वो फिल्म के साथ बतौर निर्माता जुड़े थे. ऐसे में अब एक ही दिन दो-दो दिग्गज के यूं चले जाने से राजीव काफी दुखी हैं. वो कहते हैं- अपने फेवरेट डायरेक्टर और भाई को खो देना बहुत दुखदाई है.
फिल्म निर्माता अनिल सूरी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हो गया है. कोरोना के चलते उनके अंतिम संस्कार में सिर्फ परिवार के चार सदस्य ही मौजूद रहे….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *