

बीते चंद दिनों से सोनिया गांधी कोरोना वायरस जुड़े मामलों को लेकर ज्यादा ही एक्टिव नज़र आई हैं और हर मोर्चे पर वह डटी हुई हैं. सोमवार को ही सोनिया गांधी ने घर लौट रहे मजदूरों के लिए ट्रेन टिकट के खर्च देने का ऐलान भी किया था, जो कि प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को वहन करना था.