अप्रैल-मई की सैलरी नहीं मिलेगी:स्पाइसजेट

सुप्रीम कोर्ट में खारिज :PIL ईएमआई
April 30, 2020
खाली पदों पर जरूरत अनुसार भर्तियां जारी रहेंगी:मुख्यमंत्री मनोहर लाल
April 30, 2020

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने पायलटों को एक बड़ा झटका दे दिया है. कंपनी ने कहा है कि पायलटों को अप्रैल और मई महीने की सैलरी नहीं मिलेगी.





कोरोना

लॉकडाउन की वजह से उड़ान सेवाएं 3 मई तक के लिए ठप हैं. इस माहौल में देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने पायलटों को झटका दिया है. स्पाइसजेट की ओर से कहा गया है कि पायलटों को अप्रैल और मई महीने की सैलरी नहीं दी जाएगी. वहीं मालवाहक विमानों का परिचालन कर रहे पायलटों को उड़ान के घंटों के आधार पर भुगतान किया जाएगा.

कंपनी के मुख्य विमान परिचालन अधिकारी गुरचरण अरोरा ने इस संबंध में पायलटों को ई-मेल भी भेज दिया है. इस ई-मेल में उन्होंने बताया है कि मौजूदा वक्त में हमारे 16 प्रतिशत विमान और 20 प्रतिशत पायलट ही उड़ान भर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *