ऑक्सीजन की कमी से सांसें फूल रहीं थीं, पत्थरों से घुटने छिल गए, 12 साल की अनु ने नहीं मानी हार,
October 13, 2020
5वीं की छात्रा से 5 लड़कों ने रातभर गैंगरेप किया; माता-पिता को पता चला तो 2 आरोपियों पर हमला किया,
October 13, 2020

नौकरी छोड़ी, रेस्टोरेंट बंद हुआ और बचत खत्म हो गई, फिर आया ऐसा आइडिया,

नौकरी छोड़ी, रेस्टोरेंट बंद हुआ और बचत खत्म हो गई, फिर आया ऐसा आइडिया, जिसके दम पर हो रही लाख रुपए महीने की कमाई फरीदाबाद के दीपक ने नौकरी छोड़ दी थी, प्रॉपर्टी के काम में भी मन नहीं लगा, पहला रेस्टोरेंट खोला तो वो तीन महीने में ही बंद करना पड़ा था
नेहरू प्लेस पर जाकर देखते रहते थे कि आखिर वहां के रेस्टोरेंट्स पर लोगों की भीड़ क्यों लगती है, फूड वैन से की अपने बिजनेस की दोबारा नई शुरूआतफरीदाबाद के दीपक तेवतिया टेक्सटाइल इंडस्ट्री में काम किया करते थे। नौकरी के दौरान अक्सर उनके मन में ये ख्याल आता था कि नौकरी के दम पर तो तरक्की कर पाना मुश्किल है। तरक्की के लिए दीपक ने दो, तीन कंपनियां बदलीं, लेकिन कहीं भी उन्हें वो फील नहीं मिल पाया, जो वो चाहते थे। कंपनी के काम से दीपक अक्सर दिल्ली जाया करते थे। जब भी नेहरू प्लेस जाते तो खाना ‘न्यू पंजाबी खाना’ नाम के रेस्टोरेंट में ही खाते।

दीपक वहां लगने वाली ग्राहकों की भीड़ देखकर हैरत में पड़ जाते थे।। उन्हें लगता था कि इस रेस्टोरेंट के मालिक की जिंदगी कितनी बढ़िया होगी। यहां कितने लोग खाने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। ये सब देखकर दीपक के मन में ख्याल आ गया था कि खाने के काम में बहुत कमाई है और एक बार इसमें हाथ जरूर आजमाना है।

इसी कारण दीपक जब वहां जाते थे, तो देखते थे कि काम कैसे हो रहा है। कौन क्या कर रहा है। 2009 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और एक दोस्त के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का काम करने लगे। लेकिन, दीपक का मन वहां भी नहीं लगा। कहते हैं, ‘प्रॉपर्टी के काम में बिना झूठ बोले, कोई पैसे ही नहीं देता था’। मन में लगता था कि ये काम भी ठीक नहीं है। हालांकि, प्रॉपर्टी का काम करते हुए दीपक ने थोड़ी बचत कर ली थी। मन में यही चल रहा था कि कैसे भी खाने का काम शुरू करना है।2012 में उन्होंने अपनी पूरी सेविंग लगाकर फरीदाबाद में ही एक रेस्टोरेंट शुरू कर दिया। रेस्टोरेंट का मैन्यू और पैटर्न वही रखा, जो नेहरू प्लेस वाले रेस्टोरेंट का था। एक खाना बनाने वाला लड़का ढूंढा। उसके साथ तमाम रेस्टोरेंट्स में घूमकर सर्वे किया।

उसे बताया कि किस तरह से काम करना है। कैसा खाना देना है। दिल्ली में पालिका बाजार, कनॉट प्लेस, शंकर मार्केट, नेहरू प्लेस जैसी तमाम जगहों पर उसके साथ विजिट की और फिर फरीदाबाद के सेक्टर 7 में 12 हजार रुपए महीने की एक दुकान किराये से ले ली। 15 हजार रुपए सैलरी रसोइया रखा। बाकी लड़कों की सैलरी, बिजली बिल और दूसरे खर्चे थे।

दीपक कहते हैं, तीन महीने तक हम रेस्टोरेंट चलाते रहे, खाना भी बिका, लेकिन हमें बचत नहीं हो पा रही थी। 4 हजार कमा रहे थे तो 6 हजार लगा रहे थे। इस कारण तीन महीने बाद मजबूरी में काम बंद करना पड़ा, क्योंकि सेविंग पूरी खत्म हो गई थी। ये काम तो बंद हो गया, लेकिन दीपक के मन से ये बात जा नहीं रही थी कि घाटा आखिर हुआ क्यों। जब ग्राहक आ रहे थे, हर रोज चार हजार रुपए की बिक्री थी तो खर्चा छ हजार का क्यों हो रहा था।

कई दिनों तक एनालिसिस करने पर दीपक को समझ आया कि उन्होंने कमाई के लिहाज से खर्चे ज्यादा किए। दुकान का किराया, लड़कों की सैलरी, बिजली में काफी पैसा खर्च हो रहा था, जिससे रनिंग कॉस्ट मेंटेन नहीं हो पा रही थी। रेस्टोरेंट बंद होने के बाद दीपक को करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ।

उन्होंने फिर प्रॉपर्टी का काम शुरू कर दिया, लेकिन मन में यह सोच लिया था कि खाने का काम फिर से शुरू करना तो है। वो कहते हैं- रेस्टोरेंट बंद होने के बाद मेरे मन में ये ख्याल आने लगा था कि मैं कहीं भी सक्सेस नहीं हुआ। नौकरी में मन नहीं लगा। प्रॉपर्टी का काम नहीं कर सका। रेस्टोरेंट बंद हो गया। सेविंग खत्म हो गई। वे खुद पर ही शर्मिंदा होने लगे थे। लेकिन, उन्होंने सोचा कि इन गलतियों से सीखूंगा और फिर नई शुरुआत करूंगा।वो फिर उन जगहों पर पर विजिट करने लगे, जहां का नाम था। उनके यहां जाकर देखते थे कि वो लोग काम कैसे करते हैं। क्या-क्या वहां मिलता है। कैसे बनता है। इसी दौरान नोटबंदी हो गई तो सबके कामकाज बंद से हो गए। तब दीपक को आइडिया आया कि क्यों न फूड वैन से काम शुरू किया जाए।

इसमें न किसी को किराया देना होगा। न बिजली का बिल आएगा। प्रॉपर्टी के काम से जो पैसा जोड़ा था उससे उन्होंने ढाई लाख रुपए कीमत की एक फूड वैन खरीदी। फिर ये तय किया कि खाना बेचने के लिए वैन का इस्तेमाल करेंगे और खाना बनाने का काम कहीं ओर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES