
स्विट्जरलैंड का जिनेवा इन दिनों पूरी दुनिया की नजरों में ‘हॉट स्पॉट’ बन गया है. आज (26 फरवरी 2026) जिनेवा में जो हो रहा है, वह इतिहास का एक अनोखा दिन साबित हो सकता है. एक तरफ ईरान-अमेरिका न्यूक्लियर डील पर तीसरे दौर की बातचीत होने वाली है. दूसरी तरफ यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करने पर भी अमेरिका और यूक्रेन बातचीत करने वाले हैं. यानी ट्रंप प्रशासन की टीम एक ही जगह पर दो निशाने साध रही है. जिनेवा में अगर ईरान न्यूक्लियर पर डील हो गई या यूक्रेन-
रूस युद्ध में कोई ठोस परिणाम आया, तो ट्रंप खुद को दुनिया के सामने ‘हीरो’ बताएंगे ही बताएंगे. लेकिन अगर दोनों बातचीत किसी नतीजों के निकले तो दोनों मोर्चों पर आग लग सकती है. यह बात किसी से छिपी नहीं हैं. आइए समझते हैं पूरी कहानी कैसे एक साथ घूम रही है.