

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ‘स्टेट ऑफ यूनियन’ में खूब बोले. इतना बोले कि उन्होंने ना सिर्फ पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का बल्कि अपना भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. ट्रंप लगातार 108 मिनट तक बोलते रहे. अपनी अब तक की सबसे लंबी स्पीच में वो कभी अमेरिका फर्स्ट तो कभी टैरिफ का गुणगान करते रहे. कोर्ट से मिली हार के बाद ट्रंप अमेरिकियों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहे हैं. इन सबके बीच उन्होंने एक बार फिर से अपना पुराना ‘झुनझुना’ निकाल लिया है. ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर से टैरिफ का नया बम फोड़ा है. भारत, इंडोनेशिया और लाओस के सोलर आयात पर 126 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया है. ट्रंप का यह फैसला ऐसे मौके पर आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच बाइलेटरल डील होने वाली है. दोनों देश व्यापारिक तनाव को कम करने के लिए ट्रेड डील करने वाले हैं. डील साइन होने से ठीक पहले ट्रंप का यह फैसला हैरान करने वाला है.