पीएम मोदी जाएंगे बांग्लादेश? तारिक रहमान की ताजपोशी का न्योता देगी BNP! कहा- सहयोग बढ़ेगा
February 14, 2026
फिर से ‘वसूली भाई’ बने ट्रंप के साथ कैसे होगी ट्रेड डील ? 126% वाली धमकी से भारत को डराने चले,पर नुकसान अपना भी करा बैठे
February 25, 2026

भारत-यूएस ट्रेड डील के बाद रूस का पलटवार, एक तीर से साधे कई निशाने; चीन का ‘मिशन’ फेल, भारत का नफा-नुकसान भी समझिए

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (US-India Trade Deal)  में रूस से तेल न खरीदने की शर्त ने भारत के लिए थोड़ी मुश्किल बढ़ा दी है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील और रूसी तेल (Russian Oil)  से दूरी भारत और रूस से बीच की दूरी को बढ़ा सकती है. अमेरिका की ओर से बार-बार इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा,तो वहीं भारत की ओर से अब तक इस पर खुलकर कुछ भी नहीं कहा गया है. इन सब उठापटक के बीच रूस और अमेरिका एक सीक्रेट डील की ओर बढ़ रहे हैं.ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और रूस के बीच सीक्रेट डील होने जा रही है. इस डील से चीन को जहां 440 वोल्ट का झटका लगेगा तो वहीं भारत के पुराने दोस्त की अमेरिका से नजदीकियां बढ़ जाएंगी, जो भारत की मुश्किल बढ़ा सकती है. वहीं इस डील से ब्रिक्स देश, जिसका सदस्य भारत और चीन दोनों है, उसके मुहीम को झटका देगा.   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES