

मुंबई में एक बड़ा हादसा हो गया. मुलुंड वेस्ट में एक अंडर-कंस्ट्रक्शन मेट्रो रेल पिलर का एक हिस्सा कई गाड़ियों पर गिर गया, जिससे तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है. यह घटना दोपहर करीब 12.20 बजे LBS रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हुई. इस घटना की वजह से अफरा-तफरी मच गई है. घटना के बाद पुलिस टीम, मेट्रो स्टाफ, वार्ड अधिकारी और 108 एम्बुलेंस सर्विस के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया.