

अमेरिका के वित्त मंत्री ने यूरोप को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि यूरोप ने भारत पर संयुक्त टैरिफ लगाने से इनकार कर दिया था. यह बात उन्होंने ऐसे वक्त में कहीं हैं, जब भारत के साथ यूरोपीय यूनियन का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होने जा रहा है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने यूरोपीय यूनियन को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावोस में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यूरोपीय सहयोगियों ने रूसी तेल के आयात पर भारत के खिलाफ संयुक्त टैरिफ लगाने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वे भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप देना चाहते थे.