

बांग्लादेश के मैमनसिंह में दीपू चंद्र दास नाम के हिंदू युवक को कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला है. मौत के बाद शव को पेड़ से बांधकर आग लगा दी. यह घटना शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा के बीच हुई है. जिसके बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत है. पुलिस जांच कर रही है. हिंदू नेता सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. इस घटना को देखकर भारत के लोगों में भी गुस्सा फूट पड़ा है.