‘भारत की इकोनॉमी के लिए पीएम मोदी हैं जरूरी’, क्यों इस दिग्‍गज अमेरिकी निवेशक को है इतना भरोसा ?
September 18, 2025
बांग्लादेश में हिंदू युवक को कट्टरपंथियों ने मारकर पेड़ से लटकाया, फिर लगा दी आग, बॉयकॉट इंडिया के लगे नारे
December 19, 2025

DUSU Chunav 2025: मतदान के लिए लगी लंबी कतारें, चुनाव में दिखा नेपाल के हालात का असर

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025 के लिए आज मतदान हो रहा है जिसमें 52 कॉलेजों के छात्र सेंट्रल पैनल और कॉलेज काउंसलर के लिए वोट डाल रहे हैं। इस बार चार पदों के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 2.75 लाख छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना 19 सितंबर को होगी।

DUSU Chunav 2025 दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए आज गुरुवार (18-09-2025) को वोटिंग हो रही है। इन चुनावों में 52 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं सेंट्रल पैनल और कॉलेज काउंसलर के लिए मतदान कर रहे हैं। इस बार चार पदों के लिए 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बता दें कि डूसू व कॉलेज छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग जारी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात है। दिल्ली पुलिस छात्रों के आईकार्ड देखने के बाद ही प्रवेश दे रही है।

हाईकोर्ट के आदेश डूसू चुनाव व कॉलेज छात्र संघ चुनाव में बहुत सख्ती है। इस बार चुनाव में विद्यार्थियों में उत्साह भी नजर नहीं आ रहा है। श्याम लाल कॉलेज में बूथ खाली पड़े हैं।

वहीं, बूथ पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। कॉलेज के गेट पर मोबाइल साथ लाने वाले विद्यार्थियों को रोका जा रहा है। विद्यार्थी मोबाइल को लेकर परेशान है। नेपाल में इस वक्त जो हालात है। वह डूसू चुनाव में भी देखने को मिल रहे। बहुत से विद्यार्थी डीयू में करप्शन बंद करवाने को लेकर अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

वहीं, नार्थ कैंपस आर्ट फैकल्टी में मतदान के लिए छात्र पहुंचना शुरू हो गए हैं। यहां केवल लॉ सेंटर वालों को आने की इजाजत दी है।

मिरांडा हाउस कॉलेज में डूसू चुनाव में मतदान के लिए कतार में खड़ी छात्राएं।

उधर, रामलाल आनंद कॉलेज में मतदान के लिए छात्र-छात्राएं लाइन में खड़े हैं। 

जानकारी के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से मतदान शुरू हुआ है और शाम को 7:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सेंट्रल पैनल के लिए ईवीएम (EVM) और कॉलेज काउंसलर के लिए बैलेट पेपर का उपयोग होगा। वहीं, चुनाव के बाद 19 सितंबर को मतगणना होगी। इस बार 2.75 लाख छात्र वोट डालेंगे। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES