हाय रे किस्मत: नौकरी का पहला दिन, प्लेन हादसे में जिंदा जलकर राख हो गई नर्स,
July 15, 2025
महादेव के बाद ऑपरेशन ‘शिव-शक्ति’, आतंकियों की काल बनी भारतीय सेना, पहले सुलेमान को मारा, आज दो को किया ढेर
July 30, 2025

7000+ रन, 600+ विकेट… भारत हारा लेकिन रवींद्र जडेजा ने रच दिया इतिहास; ये करिश्मा करने वाले बन गए पहले भारतीय

भले ही भारत को लॉर्ड्स में 22 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी, लेकिन दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मुकाबले में इतिहास रचते हुए एक ऐसा कीर्तिमान बनाया, जो इससे पहले कभी कोई भारतीय नहीं कर पाया. दूसरी पारी में 61 रन बनाकर नाबाद रहे जडेजा ने अंत तक भारत की जीत की उम्मीदें कायम रखीं. वह टीम को जीत के बेहद करीब भी ले जा चुके थे, लेकिन साथ न मिलने की वजह से भारत को हार मिली. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने जडेजा का बखूबी साथ निभाया, लेकिन मैच जिताने के लिए काफी नहीं था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES