रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करने वाले पूर्व चयनकर्ता मिलिंद रेगे का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मिलिंग रेगे ने 76 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। तबीयत खराब होने पर मिलिंद रेगे को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद सुबह 6 बजे उनका निधन हो गया था। मिलिंद रेगे के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर को 26 साल की उम्र में भी एकबार दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, उसके बाद वे मैदान पर लौटे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 2 बेटे हैं।