Malaika Arora Father Died: मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या (Malaika Arora Father) कर अपनी जान गंवा दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आज सुबह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट की छत से कूदकर मौत को गले लगाया है। इस मामले को लेकर अब मलाइका का नाम सुर्खियों में आ गया है।

Hero Image
मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन (Photo Credit-Instargam)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से इस वक्त बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Father) के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है। अनिल ने सुसाइड कर अपनी जान को गंवा दिया है। खबर है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे ये घटना हुई है। 

मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दिया है। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

मलाइका के पिता ने गंवाई जान

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से- बुधवार सुबह करीब 9 बजे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का देहांत हो गया है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट की छत से कूदकर जान दे दी है।

इस घटना के तुरंत बाद उनके घर के बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। इसके अलावा मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी वहां पहुंच गए हैं। अपने पिता का इस तरह से आत्महत्या कर लेना मलाइका के लिए सदमे से भरा है और फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक बेहद शॉकिंग खबर है। 

बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। पंजाबी फैमिली से नाता रखने वाले अनिल मर्चेंट नेवी में ऑफिसर भी रहे थे। उन्होंने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जिससे उनको दो बेटियां हुईं, जिनके नाम मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं। फिलहाल अरोड़ा परिवार पर गहरे सदमे में पहुंच गया है। 

क्यों अनिल ने की आत्महत्या

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने आखिरकार क्यों आत्महत्या की है, अब ये बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर ऐसी क्या वजह थी जो उन्होंने मौत को इस तरह से लगे लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और हर कोई लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    Haryana Election 2024: भाजपा ने घटाया जाटों का कोटा, इस बार ब्राह्मण और पंजाबियों को साधने की कोशिश
    September 11, 2024
    IND vs BAN 1st Test: केएल-अक्षर का कटा पत्ता! वर्ल्ड कप विनर प्लेयर ने चुनी भारत की अपनी पसंदीदा प्लेइंग-11
    September 11, 2024