हरियाणा (Haryana News) की अल्पमत में आई भाजपा सरकार को बर्खास्त करने तथा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही विपक्षी पार्टियों में प्रमुख दल कांग्रेस कांग्रेस को एक के बाद एक झटके ही मिल रहे हैं। आज कांग्रेस छोड़कर अपने साथियों संग BJP में मनमोहन भड़ाना शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
करनाल पंच कमल कार्यालय में रविवार को कांग्रेस छोड़कर अपने साथियों संग BJP में मनमोहन भड़ाना शामिल हुए। बता दें मनमोहन भड़ाना पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के बेटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी का पटका पहनाकर भड़ाना को BJP में शामिल करवाया।