केएल राहुल का आज 32वां जन्मदिन है। सुनील शेट्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा यह मायने नहीं रखता कि हमारे जीवन में क्या है बल्कि यह मायने रखता है कि हमारे जीवन में कौन है… तुम्हे अपने साथ पाकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह एक ऐसा संबंध है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। जन्मदिन मुबारक हो।
केएल राहुल का आज 32वां जन्मदिन है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KL Rahul Birthday। भारतीय क्रिकेटर और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का आज 32वां जन्मदिन है। एक्टर सुनिल शेट्टी ने जन्मदिन के अवसर पर अपने दामाद को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया। इस तस्वीर में सुनील शेट्टी, उनके बेटे आहान शेट्टी और केएल राहुल नजर आ रहे हैं।