भारतीय टीम की यह जोड़ी है सीता और गीता, नहीं रहते हैं एक दूसरे से जुदा; Virat Kohli ने कर दिया बड़ा खुलासा
April 11, 2024
हरियाणा में स्कूलों के लिए धारा 144 के तहत आदेश हुआ जारी, पालना नहीं करने पर होगी कार्रवाई
April 15, 2024

‘एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता चीन’, अरुणाचल मामले पर भारत की ड्रेगन को सीधी चेतावनी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh China) ने आज चीन के साथ सीमाओं पर यथास्थिति बहाल करने का वादा करने वाले कांग्रेस के घोषणापत्र की जमकर आलोचना की। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत कोई भी हमारी एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है।

Rajnath Singh: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज चीन के साथ सीमाओं पर ‘यथास्थिति बहाल करने’ का वादा करने वाले कांग्रेस के घोषणापत्र की जमकर आलोचना की। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने 11 अप्रैल को अरुणाचल मामले में बड़ा दावा किया। उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश की एक इंच जमीन पर भी चीन कब्जा नहीं कर सकती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत, कोई भी हमारी एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है और हम अपनी एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।’

रक्षा मंत्री की चीन को सीधी चेतावनी

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस सरकार के वादे पर आश्चर्य जताया और कहा ‘मैं केवल इस बात पर आश्चर्य कर सकता हूं कि कांग्रेस सरकार ऐसा कर सकती है। मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा कि उनके शासन में क्या हुआ, कितनी 1000 वर्ग किलोमीटर भूमि चीन के कब्जे में चली गयी। लेकिन, मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत, कोई भी हमारी एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है और हम अपनी एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES