Delhi Excise Policy Case: ईडी ने सीएम केजरीवाल को भेजा 7वां समन, अब 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
February 22, 2024
नफे सिंह राठी हत्या मामले में बड़ा खुलासा! CBI जांच में आएगा पूरा सच सामने
February 28, 2024

एक बार फिर हरियाणा में नहीं चलेगा इंटरनेट, सरकार ने इन इलाकों में नेट पर लगाई पाबंदी

अंबाला : किसान अपनी मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर पर डटे हुए हैं। वहीं इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने एक बार फिर इंटरनेट पर रोक लगा दी है। जिला अंबाला में  28 और 29 फरवरी तक इंटरनेट पर रोक लगा दी है।

बता दें कि किसानों के आंदोलन के चलते एक बार फिर इंटरनेट बंद रहेगा। अंबाला के सदर पुलिस स्टेशन के अधीन, पंजोखेरा और नग्गल में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी को अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में   मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं को  निलंबित किया गया था। एक आधिकारिक आदेश ने हाल ही में बहु-जिला प्रतिबंधों को शनिवार तक बढ़ा दिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES