Chhath Puja 2023 Day 3: बिहार की राजधानी पटना में महापर्व छठ पर रविवार से सोमवार की दोपहर तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा । निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों पर रोक रहेगी। दीघा से गायघाट और अटल पथ की ओर आर ब्लाक तक वाहन नहीं चलेंगा। वैशाली और सारण के लिए गांधी सेतु का उपयोग कर सकते हैं। यातायात की जानकारी 9470630615 और 0612-2219151 पर ले सकते हैं।
Chhath Puja Evening Arghya: लोक आस्था के महापर्व छठ के आज तीसरे दिन रविवार को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान छठ व्रती समेत सभी श्रद्धालु डूबते सूरज की पूजा करेंगे। बिहार के सभी जिलों में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। छठ व्रती को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए घाट पर साफ-सफाई का ध्यान रखा गया है। खतरनाक घाटों का निरीक्षण कर उसे प्रतिबंधित किया गया है।
छठ महापर्व के लिए दानापुर से दीदारगंज तक करीब 25 किलोमीटर में 100 से अधिक गंगा घाटों को दुल्हन की तरह सजा कर तैयार कर लिया है। शहर के 71 तालाबों और पाकों में भी व्रतियों के अर्घ्य देने की व्यवस्था कर ली गई। पटना नगर निगम ने 13 घाटों को माडल घाट घोषित किया है। दीघा में गंगा जेपी सेतु पुल के पूर्वी भाग से गेट नंबर 93, 92 होते गेट नंबर 83 तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा घाट हैं। चारों घाट पर सुरक्षा के लिए गंगा में बैरिकेडिंग किया गया है। अटल पथ, दीघा, गेट नंबर 92 और 93 के अलावा गेट नंबर 83 से इन घाटों के करीब पार्किंग स्थल तक वाहन से पहुंच सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा की बधाई देते हुए कहा कि सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने छठ पूजा की बधाई देते हुए अपने x हैंडल पर लिखा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सबों को हार्दिक शुभकामनाएx। छठ मैया आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें एवं सबो के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम और बरकत दें। जय छठ मैया की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने x हैंडल पर छठ की बधाई देते हुए लिखा कि छठ पूजा के पावन पर्व पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं। छठ पूजा सूर्यदेव की आराधना करने के साथ ही जलस्रोतों की पूजा करने का अवसर भी है। प्रकृति से जुड़ा यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम विकास और पर्यावरण का संतुलन बनाकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छठ महापर्व के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। भगवान सूर्य का आशीर्वाद आप सभी को प्राप्त हो। जय छठी मइया!
बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छठ पूजा/पर्व की देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। इस अवसर पर कुदरत से यही प्रार्थना है कि वह सबके बेहतर जीवन की मनोकामनायें पूरी करे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejeriwal) ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएँ। छठी मईया आप सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल रखें, समृद्ध रखें और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।
अमित शाह (Amit Shah) ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज देश के विभिन्न भागों में असंख्य लोग बड़े हर्ष और श्रद्धा से छठ पूजा का पावन पर्व मना रहे हैं। छठी मैया से यह कामना करता हूँ कि सूर्य आराधना का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये। छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मंगलकामना करता हूँ कि यह पावन पर्व सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और ख़ुशहाली लाएं। सबों के जीवन में सफलता का प्रवाह हो, सभी लक्ष्यों की सुखद प्राप्ति का आशीर्वाद हो एवं सबों के जीवन में कामयाबी का निरंतर वरदान हो। हाथ जोड़ कर मैया से यही विनती है। जय छठी मैया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया!
शहर तिथि सूर्योदय सूर्यास्त
पटना 19 नवंबर 6.09 5.00
पटना 20 नवंबर 6.10 4.59
…………………………
गया 19 नवंबर 6.09 AM 5.02 PM
गया 20 नवंबर 6.09 AM 5.01 PM
…………………………..
भागलपुर 19 नवंबर 6.02 4.53
भागलपुर 20 नवंबर 6.02 4.52
……………………….
पूर्णिया 19 नवंबर 6.00 4.52
पूर्णिया 20 नवंबर 6.01 4.50
………………………1
जहानाबाद 19 नवंबर 6.09 5.01
जहानाबाद 20 नवंबर 6.10 5.01
………………………….
मुजफ्फरपुर 19 नवंबर 6.09 4.58
मुजफ्फरपुर 20 नवंबर 6.10 4.58
…………………………
सारण 19 नवंबर 6.11 5.01
सारण 20 नवंबर 6.12 5.01
…………………..
दरभंगा 19 नवंबर 6.04 4.55
दरभंगा 20 नवंबर 6.08 4.55
………………………….
सुपौल 19 नवंबर 6.04 4.53
सुपौल 20 नवंबर 6.05 4.53
……………………..
अरवल 19 नवंबर 6.11 5.02
अरवल 20 नवंबर 6.11 5.02
……………………….
रोहतास 19 नवंबर 6.13 5.05
रोहतास 20 नवंबर 6.14 5.05
……………………..
मधुबनी 19 नवंबर 6.07 4.55
मधुबनी 20 नवंबर 6.08 4.54
…………………….
पूर्वी चंपारण 19 नवंबर 6.12 4.59
पूर्वी चंपारण 20 नवंबर 6.13 4.59
…………………………
शेखपुरा 19 नवंबर 6.06 4.58
शेखपुरा 20 नवंबर 6.06 4.57
……………………….
गोपालगंज 19 नवंबर 6.14 5.01
गोपालगंज 20 नवंबर 6.14 5.01
19 Nov 20237:44:00 AM
महापर्व छठ पर रविवार से सोमवार की दोपहर 12 बजे तक के लिए शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी। दीघा से गायघाट और अटल पथ की ओर आर ब्लाक तक कोई वाहन नहीं चलेंगा। ऐसे में वैशाली और सारण जाने वाले गांधी सेतु का उपयोग कर सकते हैं। वाहन चालक यातायात संबंध जानकारी लेने के लिए इन नंबरों 9470630615 और 0612-2219151 पर कॉल कर सकते हैं।
महापर्व छठ के तीसरे दिन आज शाम को डूबते सूरज की पूजा की जाएगी। इसे लेकर बिहार के प्रत्येक जिले में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। कई घाटों पर जहां हेल्प डेस्क बनाए गए हैं,वहीं गोताखोरों की टीम भी मौजूद रहेगी। आज शाम सूर्यास्त के समय सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। शाम में अर्घ्य देने का सही समय 5 बजकर 26 मिनट है। आज परिवार के सभी सदस्य छठ व्रती के साथ घाट पर जुटेंगे। अर्घ्य देने के बाद डूबते सूरज की तरफ हाथ जोड़कर प्रार्थना की जाती है।