America: इजरायल हमास युद्ध से 71 वर्षीय बुजुर्ग में पनपी नफरत, गुस्से में 6 साल के फलस्तीनी बच्चे को 26 बार चाकू से गोदा
October 16, 2023
PM Modi: फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री की भारत यात्रा पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, सोशल मीडिया पर कही ये बात
October 16, 2023

ISRO के साथ काम करेंगे शतरंज के ग्रैंडमास्टर प्रग्गनानंद, एस सोमनाथ ने बताया क्या होगी ड्यूटी

एएनआई, चेन्नई। ISRO Chairman to Praggnanandhaa इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने चेन्नई में भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रगनानंद से उनके आवास पर मुलाकात की। इसरो अध्यक्ष ने कहा कि हर भारतीय की तरह, हमें भी प्रग्गनानंद की उपलब्धि के लिए उन पर बहुत गर्व है। वह अब दुनिया में 15वें नंबर पर हैं और जल्द ही दुनिया में नंबर 1 बनेंगे।

हमने जो चांद पर किया इन्होंने वो जमीन पर कर दिखायाः सोमनाथ

एस सोमनाथ ने कहा कि शतरंज भारत में शुरू हुआ एक पुराना खेल है और यहीं इसका मूल स्थान हैं। सोमनाथ ने कहा कि यह दिमाग और प्रतिभा का खेल है, यह योजना और रणनीति का खेल है और इसलिए ही भारत इसमें आगे है। उन्होंने आगे कहा कि हमें गर्व है कि चंद्रमा के साथ जमीन पर भी प्रज्ञान है। 

ISRO के साथ काम करेंगे प्रग्गनानंद

सोमनाथ ने यह भी बताया कि अब  प्रग्गनानंद इसरो के साथ काम करेंगे। इसरो अध्यक्ष ने कहा कि हमने चंद्रमा पर भारत के लिए जो किया, उसने जमीन पर पूरा किया है और अब वह भी अंतरिक्ष को प्रमोट करने के लिए हमारे साथ काम करने जा रहा है।

सोमनाथ ने कहा कि प्रग्गनानंद युवाओं को विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए प्रेरित करने और भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए हमारे साथ काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES