एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Haryana Group D Admit Card 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2023 के लिए पंजीकरण किए लाखों उम्मीदवारों के महत्वपूर्ण अपडेट। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीईटी 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 उम्मीदवारों के डाउनलोड के लिए रविवार, 15 अक्टूबर 2023 जारी किए।
ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा सीईटी (ग्रुप डी) 2023 के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्क्रीन पर दिए गए सिक्यूरिटी पिन के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।
हरियाणा ग्रुप डी (HSSC CET) एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक
इससे पहले, एचएसएससी ने हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा की तिथि की घोषणा और उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी साझा की थी। आयोग द्वारा 11 अक्टूबर को जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा का आयोजन 21 व 22 अक्टूबर 2023 को किया जाना है। परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4.45 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जानी है।
उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए अपने सभी व्यक्तिगत विवरणों (जैसे – नाम, पिता/माता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लें। यदि इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है तो उम्मीदवारों को इसे ठीक कराने के लिए आयोग से तुरंत संपर्क करना चाहिए।