तेरे नाम के दौरान बुरे दौर से गुजरे थे सलमान:रवि किशन बोले- सेट पर खोए हुए रहते थे एक्टर, वर्कआउट से कर ली थी दोस्ती
October 7, 2023
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 157 रन का टारगेट दिया:मेहदी हसन मिराज की तीसरी ODI फिफ्टी; 27 ओवर के बाद स्कोर 115/2
October 7, 2023

सेलेब्स स्पॉटेड:शरद केलकर ने एयरपोर्ट पर जन्मदिन मनाया, ईशा ने पैप से पूछा- आप लोग सोते नहीं हैं, करिश्मा कपूर भी नजर आईं

देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर कई सेलिब्रिटीज को देखा गया। ईशा कोप्पिकर, करिश्मा कपूर और शरद केलकर नजर आए।

ईशा कोप्पिकर
ईशा कोप्पिकर लाइट कलर के ट्रैक सूट में नजर आईं। उन्होंने ओवरसाइज्ड ग्लासेस लगाए हुए थे। पैप से बातचीत के दौरान ईशा ने कहा, ‘मैं बहुत थक गई हूं। आप लोगों को रात में नींद नहीं आती?’

शरद केलकर
शरद केलकर भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। आज उनका बर्थडे है, इसी अवसर पर पैप शरद के लिए केक लेकर आए थे। शरद ने पैप के साथ केक काट कर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक करवाईं। ब्लैक कुर्ता-पायजामा में शरद काफी स्मार्ट दिख रहे थे।

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर को भी देर रात एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने व्हाइट पैंट और ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी। ग्लासेस लगाकर और बालों की पोनी बनाकर वे काफी रिलैक्स्ड नजर आ रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES