शरीफ की पार्टी के तीन सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा:पाकिस्तान में इमरान सबसे लोकप्रिय, अभी नवाज की पार्टी से दोगुना समर्थन
September 29, 2023
Weekend Destinations: वीकेंड पर निकल जाएं इन जगहों पर, जो हैं बजट में रिलैक्सिंग हॉलीडे के लिए परफेक्ट
September 29, 2023

Tourist Places in Kerala: केरल में घूमने की ये हैं सबसे खूबसूरत जगहें, छुट्टियों में बनाएं विजिट करने का प्लान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tourist Places in Kerala: केरल बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। यहां अक्सर सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। केरल को देवताओं की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इस राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। आप यहां फैमिली ट्रिप या हनीमून के लिए भी जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, केरल के फेमस पर्यटन स्थलों के बारे में।

मुन्नार

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो mutraar आपके लिए बेस्ट आप्शन हो सकता है। इस हिल्स स्टेशन की खूबसूरती देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। मुन्नार चाय बागानों के लिए भी फेमस है। यहां मौजूद इको प्वाइंट पर आप कई तरह की एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं।

वर्कला

वर्कला केरल का प्रसिद्ध स्थल है। यहां के बीच और दूर तक फैले समुद्र की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। यहां पहाड़ और समुद्र के अद्भूत नजारे देखने को मिलते हैं। अगर आप केरल घूमने जाएं, तो वर्कला जाना न भूलें।

फोर्ट कोच्चि

फोर्ट कोच्चि को ओल्ड कोच्चि या वेस्ट कोच्चि के नाम से भी जाना जाता है। आप यहां पैदल घूम सकते हैं। यहां मौजूद डच पैलेस काफी फेमस है। इसके अलावा आप सांता क्रूज कैथेड्रल बैसिलिका, इंडो-पॉर्टूगीज म्यूजियम आदि देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES