सच‍िन पायलट को हराने के ल‍िए BJP ने चला बड़ा दांव
September 28, 2023
रोहतक में महिला ने किया सुसाइड:भाई बोला- बच्चा न होने पर ससुराल वाले करते थे तंग, 3 साल पहले की थी लव मैरिज
September 29, 2023

गैंगस्टर महेश सैनी की प्रॉपर्टी होगी अटैच:रेवाड़ी कोर्ट ने 30 अक्टूबर तक दिया समय; गिरफ्तारी के लिए SIT गठित

हरियाणा के रेवाड़ी में गैंगस्टर महेश सैनी की चल-अचल संपत्ति अटैच होगी। ASJ डॉ. सुशील कुमार की कोर्ट ने ये आदेश जारी किए हैं। साथ ही महेश सैनी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया है। महेश सैनी की गिरफ्तारी को लेकर CIA टीमों के अलावा SIT गठित कर दी गई है। आज पुलिस की तरफ से महेश सैनी को PO घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अरेस्ट वारंट जारी किए जाने के बावजूद पुलिस बदमाश महेश सैनी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। महेश सैनी का जमानती भी उसे कोर्ट के समक्ष पेश करने में विफल रहा है। जिस कारण बार-बार उसके अरेस्ट वारंट जारी करने का कोई औचित्य नहीं है। कोर्ट ने उसके खिलाफ उद्घोषणा प्रकाशन करने के आदेश भी जारी किए है। ताकि उसके खिलाफ पीओ घोषित करने की कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

तहसीलदार को दिए संपत्ति अटैच करने के आदेश
कोर्ट ने तहसीलदार को महेश सैनी की चल-अचल संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया भी अगली सुनवाई तक पूरी करने के आदेश जारी किए हैं। गैंगस्टर महेश सैनी पर काफी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एक आपराधिक केस ASJ की कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में महेश सैनी अदालत के आदेश के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हो रहा। महेश सैनी कोर्ट को भी धमकी दे चुका है। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस से उसकी प्रॉपर्टी का ब्यौरा मांगा था।

10 दिन पहले कोर्ट ने मांगा था संपत्ति का ब्यौरा
बता दें कि करीब 10 दिन पहले अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट ने पुलिस से गैंगस्टर महेश सैनी और उसके परिवार की चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा मांगा था। पुलिस महेश सैनी की तमाम चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा 21 सितंबर को कोर्ट को पेश कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महेश सैनी और उसके परिवार की चल-अचल संपत्ति करोड़ों रुपए की है। कोर्ट से लगातार गैर हाजिर रहने पर महेश सैनी का जमानती बॉन्ड रद्द होने के साथ ही जमानती पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लग चुका है।

33 से ज्यादा मामले दर्ज
गैंगस्टर महेश सैनी पर रेवाड़ी के अलावा आसपास के जिलों में 33 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी जैसे संगीन मामले शामिल हैं। महेश सैनी शहर में खुद की गैंग चलाता है। उसके कई गुर्गे शहर में एक्टिव हैं। कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस की तरफ से महेश सैनी के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की तैयारी है। पुलिस के मुताबिक, महेश सैनी अवैध कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। उस पर एक्साइज एक्ट के भी मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES