वर्ल्ड कप सीरीज, पार्ट-4:भारत के पास होम एडवांटेज, ऑस्ट्रेलिया का ट्रैक रिकॉर्ड और इंग्लैंड की स्ट्रैटिजी दमदार
September 29, 2023
मॉडर्न आउटफिट में दिखेंगे एअर इंडिया के 10,000 एम्प्लॉइज:मनीष मल्होत्रा डिजाइन कर रहे यूनिफॉर्म,
September 29, 2023

एशियन पेंट्स के नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अश्विन दानी का निधन:79 साल की उम्र में ली आखिरी सांस,

भारत की सबसे बड़ी पेंट बनाने वाली कंपनी एशियन पेंट्स के नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अश्विन दानी का 79 साल की निधन हो गया है। अश्विन दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार थे। एशियन पेंट्स की शुरुआत साल 1942 में उनके पिता ने की थी।

अश्विन ने अपने पिता की फर्म एशियन पेंट्स को साल 1968 में सीनियर एग्जिक्यूटिव के तौर पर जॉइन किया था। वे 1997 में एशियन पेंट्स के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर बन गए थे।

1942 मे 4 दोस्तों ने मिलकर की थी एशियन पेंट्स की शुरुआत
1942 मे 4 दोस्त चार दोस्त चंपकलाल चोकसी, चिमनलाल चोकसी, सूर्यकांत दानी, और अरविंद वकील ने मुंबई में एशियन पेंट्स एंड ऑयल प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की। तब कंपनी सिर्फ़ 5 रंग सफेद, काला, पीला, लाल और हरे रंग का ही उत्पादन करती थी।

देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी है एशियन पेंट्स
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से एशियन पेंट्स देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी है। एशियन पेंट्स का मार्केट कैप 3.03 लाख करोड़ रुपए है। एशियन पेंट्स 15 देशों में काम करती है और दुनिया भर में इसकी 27 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। वहीं 60 से अधिक देशों में कंपनी का कारोबार फैला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES